फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद

विज्ञापन
हवा में जहर.... राजनगर एक्सटेंशन में खाली पड़े मैदान में लगे कूड़े के ढेर में आग लगने से लगभग च
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


साहिबाबाद। शहर के लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिल रही है। साफ और गर्म मौसम के बावजूद जगह-जगह आगजनी की घटना से वायु गुणवत्ता सूचकांक और खराब हो रहा है। चौबीस घंटे के अंतराल में जनपद के एक्यूआई में 26 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई। सीपीसीबी के समीर एप पर 252 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बर्नीहाट पहले व सिलीगुड़ी का एक्यूआई गाजियाबाद से अधिक रहा।
बृहस्पतिवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 226 दर्ज किया गया था। शुक्रवार को यह 252 हो गया। संजयनगर की हवा की सेहत भी दो दिन से खराब है। आम तौर पर संजयनगर का एक्यूआई अन्य स्टेशनों के मुकाबले कम रहता है। बृहस्पतिवार को यहां का एकयूआई 274 दर्ज किया गया था और कुछ अंकों की कमी के साथ शुक्रवार को 267 रहा जो खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। लोनी की हवा जहरीली बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी यहां का एक्यूआई 400 दर्ज किया गया, जो खतरनाक स्थिति है। लोनी के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इतने अधिक एक्यूआई में बच्चे, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं के लिए बिना मास्क के घर से बाहर निकलना नुकसानदायक साबित हो सकता है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि आग की घटनाओं से एक्यूआई में बढ़ोत्तरी हुई है।
चारों स्टेशन का एक्यूआई
लोनी - 400

वसुंधरा - 145
इंदिरापुरम - 198
संजय नगर - 267
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें