फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हरिद्वार से भी ठंडा रहा गाजियाबाद, दिन में भी ठिठुरते रहे लोग

विज्ञापन
रात 10 बजे आर डी सी राजनगर में छाए घने कोहरे से गुजरते वाहन। फोटो नितिन कुमार
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोहरे के बीच सोमवार को कुछ देर के लिए ही हल्की धूप निकली। हरिद्वार से भी जिला ठंडा रहा। सीजन में पहली बार जिले का न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जबकि, उत्तराखंड के हरिद्वार का न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालत यह रही कि दिन में लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर मुश्किल में लोगों का समय बीता। बाजार में दोपहर को ही कुछ रौनक दिखी। जैसे-जैसे सर्दी में इजाफा होना शुरू हुआ तो शाम को लोगों की भीड़ कम हो गई। आर्द्रता 90 फीसदी और हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मौसम विभाग ने आज भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। कल इससे थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान बिना किसी परिवर्तन के सात और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सवेरे 10 बजे तक घना कोहरा रहेगा। इसके बाद कोहरा छंटना शुरू होगा। 31 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। आधी रात के बाद तड़के तक कोहरा पड़ेगा, लेकिन दृश्यता पर इसका ज्यादा असर नहीं रहेगा। एक जनवरी को नए साल में बारिश होने की संभावना बन रही है। हवा की गति भी बढ़ेगी। इससे शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें