फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः घर में घुसे डकैत, बंदूक के बल पर नकदी, जेवरात समेत स्कॉर्पियो उड़ा ले गए

Thu, 11 Mar 2021 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी में नकदी जेवरात समेत स्कॉर्पियो की हुई डकैती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली में गुरुवार को ऐसी डकैती की खबर सामने आई जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस वारदात में बदमाश नकदी, जेवरात के साथ ही घर में खड़ी स्कॉर्पियो को भी उड़ा ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोनी के मालिक सिटी कॉलोनी में नईम और उसका भाई बुरहान बुधवार रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे चार हथियारबंद बदमाश सीढ़ी लगाकर बालकनी से घर में घुस गए।

इसके बाद बदमाशों ने ऊपर सो रहे नईम को पिस्टल की नोक पर लेकर उसके हाथ बांध दिए और नीचे लाए। नीचे सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बैठा कर पिस्टल की नोक पर ले लिया।
विज्ञापन


बदमाश के साथियों ने अलमारी और बैग में रखे करीब चार लाख रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवरात और छह मोबाइल ले गए। यही नहीं इसके बाद बदमाश घर से चाबी लेकर घर के सामने दूसरे मकान में खड़ी स्कॉर्पियो को निकाल कर ले गए।

पुलिस को बताने पर गोली मारने की धमकी देकर गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांंकि पीड़ित ने अपनी तहरीर में चार लाख की बजाय मात्र 30 हजार की नकदी समेत अन्य सामान लिखवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें