फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: शादी में गया परिवार पीछे से चोरों ने घर खंगाला, 10 लाख की चोरी

Fri, 04 Feb 2022 02:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नूरनगर निवासी राहुल प्रजापति एक शोरूम में नौकरी करते हैं। राहुल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साली की शादी में घर का ताला लगाकर अर्थला गए थे। सुबह वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला
विज्ञापन
गाजियाबाद में 10 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूर नगर सिहानी में एक परिवार गुरुवार रात अर्थला शादी में गया था। देर रात चोरों ने घर में घुसकर करीब 10 लाख के गहने और नकदी चुरा ली। शादी से वापस लौटने पर सुबह घर में सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


नूरनगर निवासी राहुल प्रजापति एक शोरूम में नौकरी करते हैं। राहुल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साली की शादी में घर का ताला लगाकर अर्थला गए थे। सुबह वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी व अन्य सभी सामान बिखरा पड़ा था। देखने पर पता चला कि अलमारी में रखे गहने और नकदी भी गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें