नूरनगर निवासी राहुल प्रजापति एक शोरूम में नौकरी करते हैं। राहुल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साली की शादी में घर का ताला लगाकर अर्थला गए थे। सुबह वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला
गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के नूर नगर सिहानी में एक परिवार गुरुवार रात अर्थला शादी में गया था। देर रात चोरों ने घर में घुसकर करीब 10 लाख के गहने और नकदी चुरा ली। शादी से वापस लौटने पर सुबह घर में सामान बिखरा देख चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नूरनगर निवासी राहुल प्रजापति एक शोरूम में नौकरी करते हैं। राहुल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साली की शादी में घर का ताला लगाकर अर्थला गए थे। सुबह वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी व अन्य सभी सामान बिखरा पड़ा था। देखने पर पता चला कि अलमारी में रखे गहने और नकदी भी गायब थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।