फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद-सूर्यनगर रूट पर बसें बंद, लोग परेशान

Mon, 14 Nov 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
बस सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद से सूर्य नगर बॉर्डर तक चलने वाली प्राइवेट बस सेवा बंद होने से डेल्टा कालोनी के लोगाें की परेशानी बढ़ गई है। लोगाें का गाजियाबाद जाना और वहां से आना मुश्किल हो गया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं होने से लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। आरडब्ल्यूए के लोग जल्द ही आरटीओ और परिवहन निगम से बात कर फीडर बस चलाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन



गाजियाबाद से सूर्य नगर बॉर्डर तक प्राइवेट बसों का संचालन होता है। बृज विहार, रामपुरी, चंद्र नगर, राधाकुंज, सूर्य नगर और रामप्रस्थ के लोग गाजियाबाद से आते और जाते थे। करीब दो महीनों से बस सेवा बंद हो गई है। इसकी वजह से लोगों का गाजियाबाद आने जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है।

अब उन्हें पैदल या फिर लिफ्ट लेकर आना जाना पड़ रहा है। इलाके में अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा भी नहीं है। अब लोगाें को दिल्ली होकर गाजियाबाद जाना पड़ रहा है।बस के जरिए लोग 15 रुपये में गाजियाबाद पहुंच जाते थे। अब लोगों को दिल्ली से होकर जाना पड़ रहा है या फिर ऑटो करके आ जा रहे है, जिससे लोगों के सौ से अधिक रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्या को देखते हुए बृज विहार डी ब्लॉक आरडब्ल्यूए जल्द ही आरएम और आरटीओ से मिल कर फीडर बस चलाने की मांग करेगी।

- बोले लोग
पहले प्राइवेट बसों का संचालन होता है, जिससे गाजियाबाद जाने में आसानी होती थी। अब दिल्ली होकर या फिर ऑटो बुक करके जाना पड़ रहा है। -धीरज, बृज विहार

बसें बंद होने से गाजियाबाद की दूरी बढ़ गई है। आरएम और आरटीओ से मिलकर फीडर बस चलाने की मांग करेंगे। - अजय त्यागी, डी ब्लॉक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें