फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोरंटो में भारतीय छात्र की हत्या: कल देश आएगा कार्तिक का शव, कनाडा की कोर्ट में पेश हुआ आरोपी

Fri, 15 Apr 2022 04:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कार्तिक के पिता के मुताबिक, शुक्रवार को कार्तिक का शव फ्लाइट से भारत लाया जाएगा, जो शनिवार सुबह 11:30 बजे तक यहां पहुंचेगा। उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद मिलने की उम्मीद की है।
विज्ञापन
कार्तिक वासुदेव (फाइल फोटो) और गाजियाबाद में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा के टोरंटो में मारे गए भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव का पार्थिव शरीर 16 अप्रैल को देश आ जाएगा। कार्तिक वासुदेव के पिता ने बताया कि शुक्रवार को कनाडा की कोर्ट में कार्तिक के हत्यारोपी को पेश किया गया और उससे वकील करने को कहा गया है। इसके चलते मामले की सुनवाई 20 अप्रैल के लिए टाल दी गई है।

विज्ञापन


बुधवार को दी गई थी कार्तिक को मोर्चरी में श्रद्धांजलि
कनाडा के टोरंटो में बुधवार को एमबीए छात्र कार्तिक के लिए मोर्चरी में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सामाजिक संस्थाएं, स्थानीय लोग और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कॉलेज प्रबंधन द्वारा मोर्चरी तक मुफ्त बस सेवा दी गई। शनिवार दोपहर तक छात्र का शव राजेंद्रनगर स्थित केशव कुंज अपार्टमेंट पहुंचेगा।

कार्तिक के पिता व राजेंद्र नगर निवासी जितेश वासुदेव का कहना है कि क्षेत्रीय पार्षद ने किसी अधिकारी के आने की सूचना दी थी लेकिन विदेश मंत्रालय से कोई फोन आया और न ही कोई अधिकारी मिलने घर पहुंचा। ऐसे में उन्हें कनाडा पुलिस द्वारा कार्रवाई के बारे में पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


हालांकि कार्तिक की चचेरी बहन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद वहां क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। उनका कहना है कि टोरंटो दूतावास ने मामले की प्रगति के बारे में बताने के लिए एक काउंसलर रखने के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, शुक्रवार को कार्तिक का शव फ्लाइट से भारत लाया जाएगा, जो शनिवार सुबह 11:30 बजे तक यहां पहुंचेगा। उन्होंने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद मिलने की उम्मीद की है। बता दें कि टोरंटो में 7 अप्रैल को एक सिरफिरे ने कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें