फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: राज्य सूचना आयोग ने ग्राम सचिव पर लगाया 25 हजार का जुर्माना

Sat, 15 Jan 2022 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

उमेश शर्मा ने 3 साल पहले ग्राम पंचायत बैरमनगर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनवाए गए शौचालयों और ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों के बारे में सूचना मांगी थीं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव ने बहाने बनाकर सूचनायें देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
rti act
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में राज्य सूचना आयोग ने ब्लॉक पहासू की ग्राम पंचायत बैरमपुर के ग्राम सचिव पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई आरटीई कार्यकर्ता को समय पर सूचना न देने पर की गई है। जुर्माना की राशि वसूलने के लिए विभाग को भी निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन


छतारी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता उमेश शर्मा की शिकायत पर राज्य सूचना आयोग ने ब्लॉक पहासू की ग्राम पंचायत बैरमनगर के सचिव पम्मी सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर सचिव के वेतन से वसूली करके राजकोष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

उमेश शर्मा ने 3 साल पहले ग्राम पंचायत बैरमनगर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनवाए गए शौचालयों और ग्राम पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों के बारे में सूचना मांगी थीं, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव ने बहाने बनाकर सूचनायें देने से मना कर दिया। इसके बाद उमेश शर्मा ने उप्र राज्य सूचना आयोग में शिकायत की, जहां कई बार इस मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


उमेश शर्मा द्वारा लगातार की गई पैरवी के बाद कुछ सूचनाएं भेजी गईं। लेकिन आयोग ने माना कि 30 दिन के निर्धारित समय में सूचना उपलब्ध कराने के बजाय जानबूझकर देरी की गई और इसी वजह से राज्य सूचना आयुक्त ने ग्राम पंचायत सचिव पम्मी सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें