फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश का झांसा देकर 4.50 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेश का झांसा देकर 4.50 लाख ठगे
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में निवेश पर 40 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर इंदिरापुरम निवासी राकेश कुमार से 4.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

राकेश कुमार ने बताया कि वह म्यूचल फंड के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने बेंगलूरू स्थित गल्फ ऑटो ट्रेडिंग व एफएक्स ट्रेडिंग नाम के दो सॉफ्टवेयर की मदद से अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में 4.50 लाख रुपये का निवेश किया था। पहले माह में उन्हें 30 से 40 प्रतिशत के मुनाफे का झांसा दिया गया। कंपनी के पदाधिकारी ने निवेश में नुकसान होने पर पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इस बीच उन्हें सॉफ्टवेयर से निवेश में लगातार लाभ का डाटा दिखाया गया जिसको देखने के बाद उन्होंने रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि एक सप्ताह में ही निवेश के सभी पैसे डूब गए। इसके बाद पदाधिकारी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए रकम लौटाने से इनकार कर दिया। कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस बारे में कोई बात नहीं की। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें