फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसरा जांच रिपोर्ट खोलेगी कैंटर में मृत मिले युवक की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट खोलेगी कैंटर में मृत मिले युवक की मौत का राज
विज्ञापन

गाजियाबाद। बम्हेटा में जयपुरिया ग्रीन्स सोसायटी के पास कैंटर में मृत मिले युवक इमरान पुत्र शमीम की मौत का राज अब विसरा रिपोर्ट खोलेगी। कविनगर पुलिस ने विसरा परीक्षण के लिए लैब में भेजा था। रविवार को इसकी रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को इमरान (24) निवासी महमूदाबाद, बिजनौर का शव कैंटर में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और संजय नगर संयुक्त जिला अस्पताल भेजा तो वहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। एसएचओ कविनगर अमित कुमार का कहना है कि कैंटर की खिड़की का लॉक अंदर से बंद था। इमरान के शरीर पर कहीं चोट के निशान भी नहीं मिले थे। इसकी वजह से परिजनों ने भी हत्या की आशंका से इनकार किया था। उनका कहना है कि इमरान के हाथ में तार मिले थे, इससे अनुमान लगाया गया कि शायद वायरिंग को ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट भी मौत का कारण हो सकता है। इसके बाद विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया था। कविनगर एसएचओ का कहना है कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें