फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त ने कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

सार

सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त ने कराया धोखाधड़ी का मुकदमाइंदिरापुरम।तौल में ट्राली के अंदर माल 1530 किलो कम था।इस बाबत उनकी शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में एसके जैन, रिषभ जैन, दिनेश कुमार और आपरेटर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त ने कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन

इंदिरापुरम। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त राजेंद्र नगर ने इंदिरापुरम थाने में बिल्डर समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि मकनपुर में भवन निर्माण सामग्री लगातार कम आने पर उन्होंने धर्मकांटे पर माल की तुलाई करा दी। तौल में ट्राली के अंदर माल 1530 किलो कम था।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-4 निवासी राजेंद्र त्यागी ने बताया कि मकान बनाने के लिए वह कनावनी पुस्ता रोड से एक बिल्डिंग मैटेरियल डीलर से निर्माण सामग्री मंगा रहे थे। आरोप है कि मई से जुलाई के बीच उनके यहां आया था वो काफी कम था। 19 जुलाई को अचानक उन्होंने एक ट्रॉली माल का तौल करा लिया जिसमें 1530 किलो का अंतर निकला था। उन्होंने आपूर्ति देने वाले लोगों से बात की तो वह उन पर ही आरोप लगाने लगा। इस बाबत उनकी शिकायत पर इंदिरापुरम थाने में एसके जैन, रिषभ जैन, दिनेश कुमार और आपरेटर के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें