फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तार

सार

गांजा तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तारसाहिबाबाद।दक्षिण भारत के विजयवाड़ा से दिल्ली-एनसीआर और मेरठ तक गाड़ी से गांजे की तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को टीला मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।फिलहाल पुलिस को इनके अन्य एजेंटों के बारे में पता लगा है, उनकी तलाश में टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांजा तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। दक्षिण भारत के विजयवाड़ा से दिल्ली-एनसीआर और मेरठ तक गाड़ी से गांजे की तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को टीला मोड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी से 15 लाख कीमत का गांजा बरामद हुआ है। गिरोह का सरगना नसीम उर्फ चांदी निवासी फर्रूखनगर भी दबोचा गया है। पुलिस को सभी से पूछताछ में जनपद के अंदर एजेंटों का पता चला है। अलग-अलग टीमें उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड नसीम उर्फ चांदी तस्करी के लिए अलग-अलग गाड़ियों का इस्तेमाल करता था और अलग-अलग जगह पर तस्करी के लिए सदस्यों का कुछ ही देर पहले नाम फाइनल करता था। टीला मोड़ थाने की टीम ने नसीम के अलावा फरमान निवासी लोहिया नगर मेरठ, अफजाल निवासी बनौली बागपत, मेहताब निवासी विजयनगर सब्जी मंडी, मोंटी निवासी थाना इंचौली मेरठ को गिरफ्तार किया है। गिरोह हैदराबाद के विजयवाड़ा से गांजा लेकर चला था। उसने पहले हैदराबाद में ही तस्करी की फिर 15 लाख कीमत के गांजो के साथ दिल्ली-एनसीआर और मेरठ की तरफ चला आया। यहां उसने फर्रूखनगर के एक एजेंट से मुलाकात की, जिसे लोग नेताजी कहकर बुलाते हैं। उसी ने मेरठ में तस्करी की जगह तय की थी। पांचों तस्कर अपने साथ अलग-अलग फोन लेकर चलते थे। तस्करी के दौरान यदि पुलिस की दबिश की भनक लगती थी तो सभी एक दूसरे को फोन से सूचित कर देते थे लेकिन इस बार पुलिस ने पांचों को एक साथ दबोच लिया। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि तस्करी के खेल में बुलंदशहर के एक व्यापारी की गाड़ी का इस्तेमाल भी होता था हालांकि उसने पहले एक जानकार को गाड़ी दी थी लेकिन उसका कोई सेल-परचेज कागज पर हस्ताक्षर नहीं कराए थे। इसके अलावा तस्कर अन्य गाड़ियों पर नंबर प्लेट बदलकर तस्करी करते थे। फिलहाल पुलिस को इनके अन्य एजेंटों के बारे में पता लगा है, उनकी तलाश में टीमें लगी हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक, मुख्य तस्कर नसीम के खिलाफ दिल्ली-यूपी के विभिन्न थानों में दस मुकदमे दर्ज हैं जबकि फुरकान, अफजाल, मेहताब और मोंटी पर भी टीला मोड़ थाने में मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें