फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में वरमाला पड़ने से पहले दूल्हे के हाथों में लगी हथकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गले में वरमाला पड़ने से पहले दूल्हे के हाथों में लगी हथकड़ी
विज्ञापन

साहिबाबाद। बग्गी से उतरकर स्वागत-सत्कार के बाद दूल्हा जयमाल की रस्म के लिए स्टेज पर जा रहा था। आगे बराती नाच रहे थे। दुल्हन वरमाला लेकर आने ही वाली थी। तभी जोर की आवाज आई, रुको.... ये दूल्हा पहले से शादीशुदा है। सब चौंककर उधर देखने लगे। वहां एक महिला खड़ी थी जिसके गोदी में बच्चा था। दूल्हे के साथी बोले, ये क्या ड्रामा है, अभी पुलिस को बुलाते हैं। इस पर महिला ने पर्स से फोटो निकालकर दिखाए। ये फोटो उसके और दूल्हा बने युवक की शादी के थे। बस फिर क्या था, जिस युवक के गले में वरमाला पड़ने जा रही थी, थोड़ी ही देर में उसके हाथों में हथकड़ी लग गई।
जो शख्स उसे अपनी बेटी सौंपने जा रहा था, उसने केस दर्ज करा उसे और उसके परिजनों को जेल भिजवा दिया। दिल्ली-वजीराबाद रोड स्थित ग्रांड आशीर्वाद मैरिज होम का यह वाकया शुकवार शाम करीब साढ़े सात बजे का है। राजस्थान के सीकर का करण यहां पहली शादी को छिपाकर दूसरी बार दूल्हा बनकर आया था। पहली शादी दिल्ली के लक्ष्मी नगर की नीलम कश्यप से 2018 में हुई थी। दोनों का दो साल का बेटा है। दो साल से विवाद के कारण नीलम मायके में रह रही है। करण लोनी की भारत सिटी में किराये के फ्लैट में रह रहा है। वह निजी कंपनी में मैनेजर है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी करण, उसके भाई अजय, मां सरोज और दो मौसी ममता व प्रिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कुंवारा बताकर कर रहा था दूसरी शादी
करण की दूसरी शादी साहिबाबाद की युवती से हो रही थी। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर पसंद किया था। इसके बाद शादी तय की थी। करण ने बताया था कि वह कुंवारा है। परिजनों और रिश्तेदारों ने भी यही झूठ बोला। इसकी पोल खुलने पर दुल्हन के पिता ने टीला मोड़ थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज करा दिया ।
लिखकर दिया था, दूसरी शादी नहीं करुंगा
पत्नी के साथ करण के विवाद का मामला दिल्ली पुलिस की मध्यस्थता सेल में चल रहा है। नीलम को शक था कि करण दूसरी शादी कर सकता है। उसने पुलिस को यह बताया तो करण ने पिछले सप्ताह ही लिखकर दे दिया कि वह दूसरी शादी नहीं करेगा। नीलम को धोखे में रखने के लिए कहता रहा कि वह उसके साथ ही रहना चाहता है।
विज्ञापन

दहेज में मांगी लग्जरी गाड़ी
दुल्हन के पिता का कहना है कि शादी में 40 लाख रुपये खर्च हुए। करण ने साढ़े तीन लाख रुपये नगद लिए थे। वह लग्जरी गाड़ी और अन्य कीमती सामान की मांग भी कर रहा था। उन्हें नहीं मालूम था कि उनके साथ इतना बड़ा फरेब होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें