फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी स्थित नशा मुक्ति केंद्र के बाथरूम में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। केंद्र संचालक ने युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

दिल्ली के खजूरी में कल्लूखां परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा इरफान (24) टीबी का मरीज है। परिवार के लोगों ने उसे ट्रॉनिका सिटी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में रविवार को भर्ती कराया था। सोमवार रात वह बाथरूम में गए थे। पुलिस के अनुसार इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र में नाइट में ड्यूटी करने वाले सुनील त्यागी बाथरूम में जाने लगे लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। वह दरवाजा खटखटाने लगा लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसे जहां इरफान का शव बाथरूम की खिड़की पर लटका हुआ था। गले में चुन्नी बंधी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना ही इरफान को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र वालों ने पहले उन्हें इरफान के कुछ खाने से बीमार होने की जानकारी दी, फिर बाद बताया कि फंदा लगा लिया। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें