फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर तेजाब फेंका, ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पर तेजाब फेंका, ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में महिला पर ससुराल पक्ष के लोगों ने तेजाब डाल दिया। हाथापाई के दौरान तेजाब महिला के पैर पर गिरा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कॉलोनी में रहने वाले रहीस ने अपनी बेटी आयशा की शादी 17 जून 2020 को आफताब निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दान दहेज कम मिलने के कारण ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। जिसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। सोमवार को महिला का पति और ससुराल पक्ष के लोग महिला के घर आए। वह आयशा को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे। महिला ने कोर्ट के माध्यम से ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर ससुराल पक्ष के लोग भड़क गए और गालीगलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि पति एक बल्ब में तेजाब भरकर लाया था और उसे उसके ऊपर डालने लगा। बीचबचाव के दौरान तेजाब उसके पैरों पर गिर गया। इससे वह झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें