फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर लोन के कारोबारी ने पैसे देने से किया इनकार, ठग ने की अश्लील फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर लोन के कारोबारी ने पैसे देने से किया इनकार, ठग ने की अश्लील फोटो वायरल
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर में कार खरीद-बिक्री करने वाले कारोबारी के बगैर लोन पैसे नहीं देने पर उसका अश्लील फोटो तैयार कर वायरल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी मानसिक तनाव झेल रहा है। उसने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कारोबारी का कहना है कि उसका दिल्ली और शहीद नगर में कार खरीद-बिक्री का काम है। पिछले कई दिनों से उसके पास कई लोग अलग-अलग फोन नंबर से कॉल कर वसूली मांग रहे हैं। पैसे नहीं देने पर उसे धमकियां भी दे रहे हैं। कारोबारी ने जब पैसे वसूलने की वजह पूछी तो शातिरों ने बताया कि उसने बैंक से लोन लिया है। उसकी पेमेंट ब्याज समेत वसूल की जाएगी। इस पर कारोबारी ने कोई लोन नहीं लेने पर वसूली देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी अश्लील फोटो तैयार कर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि तीन-चार दिन से उसके रिश्तेदार और परिवार वालों के पास उसकी अश्लील फोटो भेजी जा रही है। इससे वह मानसिक तनाव में है। पुलिस से मदद लेने के लिए उसने साहिबाबाद थाने में लिखित शिकायत दी। क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि कारोबारी को जिस नंबर से कॉल आई थी उसे चिह्नित करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही गिरोह पकड़ में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें