फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाधित रहा मेट्रो का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाधित रहा मेट्रो का सफर
विज्ञापन

वैशाली। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक पक्षी के ओवर हेड इलेक्ट्रिक तार (ओएचई) से टकराने पर डीएमआरसी की मेट्रो सेवा में ब्लू लाइन पर तकनीकी दिक्कत आ गई। इस कारण दिल्ली से वैशाली, इंदिरापुरम व कौशांबी आने वाले यात्री करीब डेढ़ घंटे तक परेशान रहे। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम ने फॉल्ट ठीक करने का काम शुरू किया। रात करीब आठ बजे फॉल्ट ठीक होने पर मेट्रो सेवा सुचारु की गई।
विज्ञापन

वैशाली से दिल्ली ब्लू लाइन मेट्रो में ट्रांस हिंडन क्षेत्र से रोजाना करीब पचास हजार से ज्यादा लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आते-जाते हैं। इंदिरापुरम और वैशाली के अधिकांश लोग दिल्ली कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और अन्य जगहों पर कारोबार व अलग व्यापार करते हैं जबकि अधिकांश लोग सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में ड्यूटी करने जाते हैं। इंदिरापुरम निवासी महेश शर्मा ने बताया कि वह राजीव चौक से वैशाली स्टेशन आने के लिए मेट्रो में बैठे थे लेकिन तकनीकी दिक्कत आने के कारण ब्लू लाइन पर मेट्रो हर स्टेशन पर पांच से 15 मिनट की दूरी से रुक-रुक कर चली। अमूमन वह रोजाना मेट्रो में सफर तय कर इंदिरापुरम स्थित अपने घर रात 10:30 बजे तक पहुंच जाते हैं मगर तकनीकी दिक्कत के कारण एक घंटे देर हो गए। सुशील शर्मा ने बताया कि वह राजेंद्र प्लेस से वैशाली आने के लिए मेट्रो में बैठे थे लेकिन तकनीकी दिक्कत होने के बाद इंद्रप्रस्थ स्टेशन से आगे काफी देर तक आगे बढ़ नहीं रही थी। इसके बाद स्टेशन से बाहर आकर कैब बुक की और उसमें बैठकर घर पहुंचा।
विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रवक्ता का कहना है कि शाम करीब 6:30 बजे यमुना बैंक के पास पक्षी ओएचई से टकरा गया था। उस वजह से तकनीकी दिक्कत
होने पर सेवा बाधित हो गई। रात 8 बजे तक फॉल्ट ठीक कर सेवा सुचारू कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें