वसुंधरा सेक्टर-15 में दिखा जंगली जानवर, लोगों में भय
वसुंधरा। सेक्टर-15 में दो दिनों से पतला गोय (छिपकली की तरह दिखने वाला जानवर) दिखाई देने से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। शिकायत पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कीटनाशक का छिड़काव किया।
लोगों का कहना है कि प्लॉट संख्या-626 के पास पिछले दो दिन से एक जंगली जानवर पतला गोय दिखाई दे रहा है, जो आसपास के घरों की नालियों में और सड़कों पर इधर-उधर घूम रहा है। लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि पिछले दो दिन से कभी किसी के घर के बाहर बने रैंप के नीचे छिप रहा है तो कभी सड़कों पर घूम रहा है। वहीं, एक घर के बगीचे में दो सांप भी दिखाई दिये हैं, जिससे लोग सहमे हैं।
वन विभाग के दरोगा रामवीर सिंह ने बताया कि जंगली जानवर पतला गोय की खोजबीन की गई। हालांकि जंगली जानवर नहीं मिला। फिलहाल कीटनाशक का छिड़काव कर दिया गया है।