फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिरों बुजुर्ग महिला से लूटी सोने की चूड़ियां
विज्ञापन

साहिबाबाद। रामप्रस्थ बी ब्लॉक में चार शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बीमार बुजुर्ग महिला (67) से दो सोने की चूड़ियां लूट ली। घटना बुजुर्ग के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। वह घरेलू सहायिका के साथ दवाई लेने जा रही थीं।
रामप्रस्थ के सी ब्लॉक निवासी बुजुर्ग महिला के पति व बेटा दोनों बिजली के सामान की दुकान चलाते हैं। महिला ने बताया कि कई दिनों से उनकी व पति की तबीयत खराब चल रही है। सुबह करीब 9:40 बजे वह घरेलू सहायिका के साथ घर के सामने से रिक्शा लेकर डॉक्टर से दवाई लेने निकलीं। जैसे ही वह घर से करीब 100 मीटर दूर बी-ब्लॉक में पहुंचीं, तभी पीछे से बाइक सवार दो शातिर आए और उन्होंने रिक्शा चालक को मास्क नहीं पहनने पर रोक लिया। दोनों खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक से नाम-पता पूछने लगे। दूसरे शातिर ने भी घरेलू सहायिका को नाम व पता पूछने के बहाने व्यस्त कर दिया। इस दौरान दूसरी बाइक पर दो और शातिर उनके पास पहुंचे। दोनों ने महिला को सोने के आभूषण पहनने पर घटना का डर दिखाया। इसके बाद शातिर ने एक कागज में उनकी चूड़ियां लपेटकर पर्स में रखने के लिए दीं और चारों चले गए। आद में देखा तो कागज में चूड़ियां नहीं थीं। महिला के बेटे ने बताया कि चूड़ियों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। इस घटना के बाद से मां व पिता दोनों तनाव में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर शातिरों की पहचान की जा रही है। सर्विलांस और एसओजी टीम हर एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें