फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरापुरम में छह माह की बच्ची के गले से लूटा लॉकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम में छह माह की बच्ची के गले से लूटा लॉकेट
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार में मंगलवार शाम लुटेरों ने छह माह की बच्ची भूमि के गले से सोने का लॉकेट लूट लिया। बच्ची की मां निशा अपनी बहन और मां के साथ बाजार में सामान खरीदने गई थीं। लुटेरों ने विरोध करने पर तीनों को मारने की धमकी दी। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

कनावनी में रहने वाली निशा ने बताया कि उनके पति छिजारसी-नोएडा की एक कंपनी में मैकेनिक हैं। मंगलवार शाम करीब छह बजे निशा बेटी, बहन व मां के साथ बाजार गईं थी। वहां एक दुकान पर खड़े होने के बाद पीछे से आए लुटेरों ने भूमि के गले में सोने का लॉकेट ब्लेड से काटकर लूट लिया। इससे भूमि के गले पर ब्लेड के निशान भी लग गए। गनीमत रही कि उसको ज्यादा चोट नहीं लगी। इसका पता चलने पर निशा और अन्य ने विरोध किया तो उन्हें पहले मारने की धमकी दी, फिर धक्का देकर फरार हो गए। उनका कहना है कि सोने का लॉकेट पिछले महीने ही गांव में बनवाया था। वह बजरंग बली के रूप में बना था, उसकी कीमत करीब पांच हजार रुपये थी। उन्होंने तुरंत इंदिरापुरम पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर लुटेरों की पहचान की जा रही है। साप्ताहिक बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाकर संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें