फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के हाथ में होगी पिंक बस की स्टेयरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के हाथ में होगी पिंक बस की स्टेयरिंग
विज्ञापन

साहिबाबाद। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने साहिबाबाद डिपो स्थित 18 वातानुकूलित पिंक बसों के संचालन के लिए 22 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया है। जल्द ही ये महिला चालक व परिचालक सड़कों पर कौशांबी डिपो से लखनऊ, गोरखपुर, देहरादून तक बस का स्टेयरिंग संभालती हुई नजर आएंगी। महिला चालकों ने कानपुर स्थित परिवहन निगम के प्रशिक्षण संस्थान में सात माह का प्रशिक्षण लगभग पूरा कर लिया है।
महिलाओं द्वारा बस संचालन का उद्देश्य महिलाओं और उनके बच्चों को सुरक्षित व आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है। साहिबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम लवट ने मंगलवार को बताया कि अब तक महिला चालकों के अभाव में पिंक बसों को पुरुष चालक चलाते रहे हैं। अब महिला चालकों का प्रशिक्षण पूरा होते ही वह पिंक बसों की कमान संभालेंगी। परिवहन निगम द्वारा महिला चालकों को बस चलाने से लेकर यांत्रिक समस्याओं दूर करने का भी प्रशिक्षण दिया गया है। शीघ्र ही इन प्रशिक्षित महिला चालक व परिचालक से बसों का संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन रूट पर होगा बसों का संचालन
पिंक बसों का संचालन कौशांबी डिपो और कश्मीरी डिपो से होगा। कौशांबी से हरिद्वार, लखनऊ, गोरखपुर और सनोली के लिए संचालन होगा। वहीं, कश्मीरी गेट बस स्टैंड से ऋषिकेश और देहरादून के लिए यह बसें संचालित होंगी। बसों को सुबह सात बजे से रात दस बजे तक चलाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

हर सीट के ऊपर होगा पेनिक बटन
पिंक बस में प्रत्येक सीट के ऊपर पेनिक बटन लगा हुआ है। आपातकालीन स्थिति में महिलाओं द्वारा इस बटन को दबाते ही परिवहन के इंटरसेप्टर और स्थानीय पुलिस को सूचना मिल जाएगी। वहीं सुरक्षा के तहत तीन सौ किलोमीटर से अधिक दूरी वाले रास्ते पर बस में दो महिला चालक मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें