फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बिजली से दो साल से चल रहा था जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बिजली से दो साल से चल रहा था जिम
विज्ञापन

गाजियाबाद। बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बाद भी बिजली चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को बम्हैटा में जहां बिना कनेक्शन लिए दो साल से जिम चलाया जा रहा था, वहीं पांच साल से दो घरों में चोरी की बिजली पर दो घरों में दस किरायेदारों को रखा जा रहा था। प्रवर्तन दल ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए करीब पांच लाख का जुर्माना लगाया है।
चोरी की बिजली से जिम में चल रहा था एसी
बम्हैटा में रहने वाले सोनपाल घर की छत पर पिछले दो साल से जिम चला रहे थे। जिम में आने वालों के लिए एसी और पंखों की व्यवस्था की गई थी, जिन्हें चलाने के लिए बिजली चोरी की जा रही थी। जिम चलाने के लिए न कोई कनेक्शन लिया गया, न मीटर के लिए आवेदन। खंभे पर कटिया डालकर पड़ोसी की छत के माध्यम से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। प्रवर्तन दल की टीम के पहुंचने पर आननफानन में तार को समेटने की कोशिश की गई । इस बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने से मुकद्दमा दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटिया हटाना भूले किराएदार, मकान मालिक पर रिपोर्ट दर्ज
वहीं बम्हैटा में ही रहने वाले हरीश के दो घर हैं, यहां पांच साल से किराएदार रह रहे हैं। फिलहाल सात किराएदारों से हर महीने करीब 12 हजार रुपये किराया वसूल किया जाता है, लेकिन बिजली का कनेक्शन लेने की परेशानी नहीं उठायी गई। घर के सामने ही लगे खंभे से बिजली चोरी की जा रही थी। किराएदारों के दिन में काम पर जाने केचलते दिन में कटिया हटा दी जाती थी, मंगलवार को भूलवश कटिया न हटा पाने से वह प्रवर्तन दल की निगाह में आ गई। जिसके चलते उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मुख्य अभियंता एसके पुरवार ने बताया हर रोज प्रवर्तन टीमों द्वारा कार्रवाई कर बिजली चोरों को पकड़ा जा रहा है। मंगलवार को 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
किस पर कितना जुर्माना
सबमर्सिबल. सात से दस हजार
एयरकंडीशनर एक से डेढ़ लाख
कूलर 20 से 25 हजार
फ्रिज.. 40 से 45 हजार
.हीटर 40 से 50 हजार
बल्ब. 1500 से दो हजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें