फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में सोती हुईं पत्नी पर तेजाब फेंककर पति फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद में पत्नी पर फेंका तेजाब
विज्ञापन

इंदिरापुरम। एक कालोनी में घरेलू विवाद में सोती हुई पत्नी के ऊपर तेजाब डालकर पति भाग गया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पति और पत्नी के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। आरोप है कि पति ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। महिला ने आरोपी के खिलाफ एक माह पूर्व इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार देर रात वह अचानक घर पहुंचा और पत्नी से बात करने के लिए अड़ गया। बच्चों ने काफी समझाया लेकिन बात नहीं बनी। कुछ देर आरोपी दोबारा महिला के घर पहुंचा और सोते समय उस पर तेजाब डालकर झुलसा दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। महिला के जल्द ही बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें