फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बूथ में मदद के बहाने महिला के खाते से निकाले 24 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बूथ में मदद के बहाने महिला के खाते से निकाले 24 हजार
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में ठग ने एटीएम बूथ में महिला की मदद के बहाने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से राशि कटने का मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। साइबर सेल में शिकायत देकर उन्होंने साहिबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शशि जैन ने बताया कि घर के पास एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गई थी। काफी देर तक कार्ड स्वैप न होने पर वह परेशान होने लगीं। इस बीच पास में खड़े युवक ने उन्हें मदद का भरोसा दिया और उनका डेबिट कार्ड बदल दिया। उनको डमी कार्ड थमाकर आरोपी मौके से चला गया। घर पहुंचने पर मोबाइल पर 24 हजार रुपये खाते से कटने का मेसेज आया। पीड़िता ने अपना डेबिट कार्ड चेक किया तो वह दूसरा निकाला। सीओ अभिजीत आर शंकर का कहना है कि ठगों की लोकेशन के लिए सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें