फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता के झगड़े से परेशान युवक ने खुद को चाकू मार दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता के झगड़े से परेशान युवक ने खुद को चाकू मार दी जान
विज्ञापन

लोनी। राम विहार कॉलोनी में माता-पिता के झगड़े से परेशान होकर शिवा (20) ने सोमवार रात खुद के पेट में चाकू मार लिया। घायल को परिवार के लोगों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शिवा के पिता जगदीश ने बताया कि वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। वह दिल्ली विश्वास नगर स्थित निजी फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे उनका किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। तभी शिवा घर पहुंचा, वह दोनों को समझाने लगा। माता पिता के झगड़े से परेशान होकर शिवा गुस्से में किचन में गया। किचन से वह सब्जी काटने वाला चाकू लाया और बोला क्या तुम दोनों का झगड़ा ऐसे ही चलता रहेगा। तभी उसने अपने पेट में चाकू से वार कर लिया। चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। परिवार के लोगों ने शिवा को देर रात दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मंगलवार को बेटे का शव देखकर मां उसे गला लगाकर रोने लगी। परिवार के लोगों ने किसी तरह मां को समझाया। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें