फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की महिला से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

लोनी। दिल्ली में रहने वाली एक महिला से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने हाजी सलमान के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को महिला परिजनों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर लोनी थाने पहुंची थी।
विज्ञापन

लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि दिल्ली निवासी महिला ने बताया कि 4 जुलाई 2020 को वह, उनका पति और पति का दोस्त लोनी में रहने वाले युवक के मिलने उसके घर गए थे। 18 जुलाई 2020 को महिला के पति को किसी मामले में मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद उनके पति के दोस्त ने लोनी में रहने वाले युवक को मंत्री बताते हुए मदद के लिए बुलाया। हाजी सलमान महिला के साथ मुरादाबाद थाने गए थे। यहां उसने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी ने फोटो और वीडियो भी बना लिए। वह महिला को ब्लैकमेल भी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें