फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: आपसी कहासुनी में 14 वर्षीय छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पार्क में लहूलुहान देख परिजनों के उड़े होश

Fri, 22 Apr 2022 01:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी

सार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र और अन्य बच्चे भी दीवार कूदकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद कौशांबी थाने की पुलिस घटनास्थल का जांच करने पहुंची।
विज्ञापन
child dead
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल रेडिसन ब्लू के पीछे पार्क में खेलने के दौरान बच्चों की आपस में हुई कहासुनी में आशा पुष्प विहार निवासी छात्र हिमांक शर्मा (14) का हत्या कर दी गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने छात्र के चेहरे पर कई वार किए थे। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में टंकी के किनारे डालकर फरार हो गए। परिजन छात्र की तलाश करते हुए पार्क में पहुंचे, जहां हिमांक को खून से लथपथ देख उनके होश उड़ गए। वैशाली के निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना में परिजनों ने एक छात्र पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आशा पुष्प विहार सोसायटी निवासी अरविंद शर्मा एक निजी स्कूल में मेंटेनेंस संभालते हैं। उनका बेटा हिमांक वैशाली सेक्टर-1 के स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र है, वह रोजाना होटल रेडिसन ब्लू के पीछे टंकी वाले पार्क में खेलने के लिए जाता था। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अकेला ही पार्क में गया था। उसके बाद रात दस बजे तक भी नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। सभी लोग उसकी तलाश में निकल पड़े। टंकी के पीछे पार्क के किनारे में छात्र खून से लथपथ मिला। पुलिस का कहना है कि पार्क में छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बीच मारपीट में चोट ज्यादा लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र और अन्य बच्चे भी दीवार कूदकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद कौशांबी थाने की पुलिस घटनास्थल का जांच करने पहुंची। वहां, पंप ऑपरेटर से पता चला कि छात्र और कुछ बच्चे दीवार फांदकर बाहर की तरफ भागे थे, लेकिन वह उन्हें नहीं पहचानता। परिवार के लोगों ने दूसरे छात्र पर हत्या का शक जाहिर किया। थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि छात्रों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, उस पर किस चीज से हमला किया गया। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एक छात्र को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


रात में ही पोस्टमार्टम कराने में जुटी पुलिस
घटना को गंभीरता से लेते हुए वैशाली के निजी अस्पताल में पुलिस अधीक्षक सुभाष गंगवार, सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा व थाना प्रभारी सचिन मलिक पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहां छात्र के शव को कब्जे में लेकर रात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छात्र के शरीर पर कई जगह थे चोट के निशान
अस्पताल में छात्र को मृत घोषित होने के बाद पिता अरविंद शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन, रिश्तेदार और पार्षद मनोज गोयल ने संभाला। वहीं, मां व अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में कौशांबी की तमाम सोसायटियों से भी लोग पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक सुभाष गंगवर का कहना है कि छात्र के शरीर पर बल्ले या किल्ली से हमला किया गया है। शरीर पर सिर से लेकर कई जगह चोट के निशान दिखे हैं। बाकी सही रिपोर्ट पोस्टमार्टम होने के बाद मालूम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें