फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ घंटे में तीन महिलाओं से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ घंटे में तीन महिलाओं से लूटी चेन
विज्ञापन

इंदिरापुरम। बेखौफ बाइक सवार लुटेरे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। नौ घंटे में ट्रांस हिंडन क्षेत्र में तीन महिलाओं से बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। थाने, चौकी के नजदीक महिलाओं को बदमाश शिकार बना रहे हैं। मंगलवार को नीतिखंड पुलिस चौकी के पास बाइक सवार लुटेरों ने महिला से सोने की चेन लूट ली। अभयखंड में दोपहर को बदमाशों ने महिला से चेन झपट ली। इसके अलावा न्यायखंड-2 में रात करीब साढे़ नौ बजे मीडियाकर्मी की पत्नी से भी लूट को अंजाम दिया।
शक्तिखंड में मिथलेश परिवार के साथ रहती हैं। शाम करीब 7:30 बजे वह नीतिखंड की तरफ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। तभी चौकी के सामने पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। उन्होंने पीछा किया तो लुटेरों ने धमकी दी। इस डर की वजह से वह दोबारा हिम्मत नहीं जुटा पाईं। उन्होंने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों को आसपास तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। न्यायखंड में मीडियाकर्मी विजय नारायण तिवारी की पत्नी पुष्पा से लुटेरों ने सोने की चेन लूट ली। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई। लुटेरों के झपट्टा मारने से उनके गले पर निशान पड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान लुटेरे हवा में चेन लहराते हुए फरार हो गए। अभय खंड में भी एक दिन पहले जयपुरिया एंक्लेव सोसायटी की आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष शोभा रानी बर्णवाल से कौशांबी थाने के पास चेन लूट हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस का बाइकर्स दस्ता भी फेल
इंदिरापुरम थाना पुलिस ने लूट की वारदातों पर लगाम कसने के लिए बाइकर्स दस्ते को हरी झंडी दी थी। इसमें बाइक पर दो-दो पुलिसकर्मियों को बैठाकर उन्हें हॉट स्पॉट चेन स्नैचिंग प्वाइंट पर नजर बनाए रखने की जिम्मेदारी दी थी। मंगलवार को दो घंटे में दो लूट की वारदात से पुलिस की इस योजना पर सवाल खड़े हो गए हैं। सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने पुलिसकर्मियों को लूट की सूचना मिलने पर लुटेरों का पीछा करने या फिर पीसीआर, पीआरवी, लैपर्ड को लुटेरों की सूचना वायरलेस पर देने की जिम्मेदारी दी थी मगर उसका भी कोई खास असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा का कहना है कि अलग-अलग स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। महिलाओं से चेन लूट में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही लुटेरों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें