फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए के फ्लैट का ताला तोड़ ईडी ने खंगाले दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीए के फ्लैट का ताला तोड़ ईडी ने खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन

इंदिरापुरम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को इंदिरापुरम की रिगालिया हाइट्स सोसायटी में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) समर त्रेहान के फ्लैट का ताला तोड़कर करीब 12 घंटे तक दस्तावेज खंगाले। वह सोसायटी में 13वें फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। टीम के आने से पहले ही पूरा परिवार ताला लगाकर बाहर गया था। सीए पर कई लोगों के कालेधन को सफेद करने का आरोप है। अधिकारियों ने सीए को बुलाने के लिए कई बार फोन किए, लेकिन वह नहीं पहुंचे। दोपहर बाद उनके वकील के सामने टीम ने दस्तावेज सीज किए।
विज्ञापन

सुबह सात बजे ईडी के अधिकारी फ्लैट में पहुंचे और उस फ्लोर पर लोगों की आवाजाही को कुछ देर के लिए रोक दिया। टीम ताला तोड़कर अंदर फ्लैट में घुसी। वहां अधिकारियों ने सभी दस्तावेज और इलेक्ट्रोनिक आइटम्स जैसे लैपटॉप, कम्प्यूटर व अन्य सामान की जांच शुरू की। दोपहर को समर के अधिवक्ता फ्लैट में पहुंचे वहां टीम ने उनके सामने दस्तावेज सीज करने की कार्रवाई की। शाम करीब सात बजे तक ईडी से ही दूसरी टीम के दो लोग फ्लैट पहुंचे। उन्होंने कागजात और इलेक्ट्रोनिक्स आइटम्स को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में वह सभी सामान अपने साथ ले गए। सोसायटी के निवासियों ने बताया कि समर के पिता संजीव त्रेहान एनएच-24 (अब एनएच-9) पर यातायात व्यवस्था संभालने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें