फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई पर टोना-टोटका कराने के शक में की दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई पर टोना-टोटका कराने के शक में की दोस्त की हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर गली नंबर-1 में महेंद्र कुमार ने पांच दिन पहले अमित कुमार (35) के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार रात कमरे से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे में खून से लथपथ शव बरामद किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर आरोपी महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे टोना-टोटका कराने की बात सामने आ रही है।
अमित कुमार परिवार के साथ पप्पू कालोनी में रहता था। वह दिल्ली में एक व्यक्ति के पास हाउस कीपिंग का काम करता था। पंाच मार्च को वह काम करने दिल्ली गया था, वहां से घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी बाराखंभा रोड थाने में दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार रात साहिबाबाद पुलिस को सूचना मिली कि शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर महेंद्र कुमार के मकान से काफी बदबू आ रही है। पुलिस ने जाकर देखा तो वहां अमित का शव पड़ा हुआ था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महेंद्र ने बताया कि 5 मार्च को उसने अमित को मिलने के लिए बुलाया था, दोनों ने कमरे में शराब पी और वहीं सिर में हथौड़े से मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर वह भाग गया। महेंद्र को शक था कि अमित ने टोना-टोटका कराकर उसके भाई की जान ली है। वहीं, अमित के भाई राकेश ने महेंद्र के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

हत्या की नहीं लगी किसी को भनक
महेंद्र मकान में ऊपर के कमरे में भाई और बीमार मां-पिता रहते हैं। उन्हें भी घटना की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने कालोनी के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि महेंद्र के साथ अमित पांच मार्च की शाम को कमरे में गया था। उसके बाद किसी ने अमित को कमरे से निकलते नहीं देखा था। जांच में यह भी सामने आया है कि महेंद्र के भाई की बीमारी से मौत हुई थी। उधर, घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। अमित के दो छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

कई पहलू पर की जा रही पूछताछ
हिरासत में लेते पहले महेंद्र शराब के नशे में था। उसके होश में आने के बाद पूछताछ की गई। इसमें हत्या करने की बात कबूल की है। अभी कई पहलू पर पूछताछ की जा रही है। तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नागेंद्र चौबे, थाना प्रभारी साहिबाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें