फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव गार्ड की मौत, कमरे में 24 घंटे पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव गार्ड की मौत, कमरे में 24 घंटे पड़ा रहा शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन इलाके में कोरोना पॉजिटिव सिक्योरिटी गार्ड की को मौत हो गई। सरकारी एंबुलेंस चालक ने शव का श्मशान घाट पहुंचाने के लिए आठ हजार रुपये मांगे। परिवार के पास इतना पैसा नहीं होने से रात भर शव गार्ड के कमरे में पड़ा रहा और गार्ड की पत्नी शव के पास बैठी रोती रही। सुबह आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारी पहुंचे और एंबुलेंस मंगाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शालीमार गार्डन में एक गार्ड रहते थे। चार दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इलाज नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार दिन में उनकी मौत हो गई। शव को श्मशान घाट पहुंचने के लिए सरकारी एंबुलेंस चालक ने आठ हजार रुपए की मांग की। इतना पैसा नहीं होने की वजह से गार्ड की पत्नी शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जा सकी। रात भर गार्ड की पत्नी अपने पति के शव के पास बैठी रोती रही। सुबह जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को भेजा गया। जिसके बाद एंबुलेंस से गार्ड के शव को अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया गया। नगर निगम की तरफ से गार्ड के रहने वाली जगह को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें