फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण बेकाबू : 827 नए मरीज मिले, दूसरे दिन भी दो ने दम तोड़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल मे कोविड जांच के लिए लगी लंबी लाइन।
विज्ञापन
संक्रमण बेकाबू : 827 नए मरीज मिले, दूसरे दिन भी दो ने दम तोड़ा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण ने जिले में नया रिकॉर्ड बनाया है। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 827 नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत की पुष्टि भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरते की अपील की है और कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करने को कहा है।
शासन से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 827 केस मिलने के साथ अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 31292 हो गई है। सोमवार को 145 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। संक्रमण मुक्त होने वालों का आंकड़ा 27909 है। दो लोगों की मौत के बाद जिले में अब संख्या बढ़कर 108 हो गई है। अभी 3275 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

खतरनाक होता अप्रैल
अप्रैल महीने में अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 4382 हो गई है। इनमें से 3440 मरीज बीते 10 दिन के अंदर मिले हैं। जबकि छह मौत भी अप्रैल में अभी तक हुई है।
10 दिन में पांच गुना बढ़ गई संक्रमण की दर
पिछले दस दिनों में संक्रमण की दर पांच गुना तक बढ़ी है। दस दिनों में 3440 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इस अवधि में 705 लोग संक्रमण मुक्त हुए। संक्रमण की दर संक्रमण मुक्त होने वालों से अधिक है।
कोरोना मरीजों के लिए लगाई गईं 10 एंबुलेंस
कोरोना मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 10 एंबुलेंस उतारी है। इसमें 108 नंबर की आठ और दो एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस हैं। जिले में अभी तक तीन एंबुलेंस ही संचालित थीं। अस्पताल तक कोरोना मरीजों को पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की कमी न हो, इसका ध्यान रखते हुए संख्या को बढ़ाया गया है। इन एंबुलेंस को केवल कोरोना मरीजों को अस्पताल लाने में प्रयोग किया जाएगा। एंबुलेंस कर्मियों की कोरोना के मद्देनजर छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। जिला एंबुलेंस प्रभारी जयवेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों के लिए 10 एंबुलेंस लगाई गई है।
एंटीजन से हो रही अधिक जांच
जिले में आरटी-पीसीआर जांच कम हो रही है। इसके बाद एंटीजन से जांच बढ़ी है। प्राइवेट लैब और अस्पतालों में जांच के लिए भीड़ बढ़ गई है। कई लैब के बाहर लंबी लाइन लग रही है। शासन की ओर से जिले को प्रतिदिन पांच हजार कोरोना जांच का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अप्रैल माह में संक्रमण बढ़ने के साथ जांच भी बढ़ गई है। सैंपल बूथ पर भी लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। जिले में करीब छह हजार जांच प्रतिदिन होने लगी थीं। इसमें आरटी-पीसीआर जांच काफी अधिक हो रही थी। लेकिन जांच के लिए प्रयोग होने वाली वॉयल कम होने से जांच फिर से घटी है।
विज्ञापन

एमएमजी पहुंच रहे हैं कोरोना के मरीज
जानकारी न होने पर कई कोरोना के मरीज एमएमजी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अभी एमएमजी अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील नहीं किया गया है। इसलिए अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। एम्बुलेंस से संतोष अस्पताल से पहुंचे एक मरीज को जिला एमएमजी अस्पताल से वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें