फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी की कार से चोरी बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के कर्मचारी
विज्ञापन

की कार से चोरी किया बैग
- इंदिरापुरम में खड़ी का कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने की वारदात, अगले दिन गुरुद्वारा रोड पर मिला खाली बैग
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के शक्तिखंड में रक्षा मंत्रालय में तैनात कर्मचारी की कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने बैग चोरी कर लिया। वह कार सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। उन्होंने थाना इंदिरापुरम में मंगलवार देर रात शिकायत दी। अगले दिन उन्हें बैग मिल गया। बदमाश खाली बैग ग्रीन वैली में फेंक गए थे।
विज्ञापन

शक्ति खंड-दो निवासी सुमन कुमार झा रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं। वह मंगलवार रात कार से सब्जी लेने गुरुद्वारा रोड पर आए थे। उन्होंने कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी और सब्जी लेने चले गए। करीब दस मिनट बाद लौटे तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा था। कार में रखा उनका लैपटॉप बैग गायब था। बैग में एक हजार रुपये, रक्षा मंत्रालय का आईकार्ड और विभागीय सील थी। उन्होंने मामले की शिकायत मंगलवार रात में थाना इंदिरापुरम को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया। सुमन झा ने बताया कि बुधवार दोपहर मोदीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि सेंट टेरेसा स्कूल के पास एक बैग मिला है, जिसमें उनका फोन नंबर है। वह तुरंत व्यक्ति के बताई जगह पर पहुंचे। जहां पर वह व्यक्ति उनका बैग लिए खड़ा था। बैग से रुपये व सामान निकालकर बदमाश बैग को ग्रीन वैली में फेंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें