युवती ने फंदा लगाकर दी जान
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।
एक कॉलोनी में एक युवती परिवार साथ रहती थी। एसएचओ उमेश पवार ने बताया कि युवती के एक शादीशुदा व्यक्ति से संबंध थे। परिजनों को संबंध के बारे में पता लगने पर वह नाराज हो गए थे। परिजनों के नाराज होने पर युवती ने बृहस्पतिवार शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।