फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 वर्षीय बच्चे पर गिरी 11000 की लाइन, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
12 वर्षीय बच्चे पर गिरा हाईटेंशन बिजली का तार, हालत गंभीर
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के सिरोरा सलेमपुर में बृहस्पतिवार को 12 वर्षीय बच्चे पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का तार गिर गया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने टीलामोड़ थाने में तहरीर देकर विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बच्चे के पिता हरिभगवान ने तहरीर में बताया है कि दोपहर करीब तीन बजे उनका 12 वर्षीय बेटा हर्ष कुमार घर से बाहर निकला, इसी दौरान उसके ऊपर 11 हजार वोल्ट की बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वह उसे लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा है कि गांव की विद्युत लाइनें पहले से ही जर्जर हैं। जिसकी शिकायत वह लोग कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण ये हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को भी हादसे के बाद विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, लेकिन कोई नहीं आया। परिजनों ने विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, थाने के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें