देश का दूसरा, दिल्ली-एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद
साहिबाबाद। गाजियाबाद शहर बुधवार को दिल्ली एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि देश में गाजियाबाद दूसरा प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 357 रहा। वहीं, मुरादाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 362 रहा।
गाजियाबाद शहर का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक बना हुआ है। बुधवार को भी शहर का एक्यूआई मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक 357 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में लोनी सबसे प्रदूषित रहा। यहां पर एक्यूआई 367 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर मानकों से तीन गुना अधिक 332 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 334 दर्ज किया गया। वसुंधरा का एक्यूआई भी मानकों से साढ़े तीन गुना अधिक रहा। यहां पर एक्यूआई 358 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 322 और 358 दर्ज हुआ। सबसे कम एक्यूआई संजय नगर का रहा। यहां पर एक्यूआई 329 रहा। यहां पर पीएम दस की मात्रा 291 दर्ज की गई। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 329 रहा।