फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियां अलर्ट, कैमरे की जद में किसान आंदोलन

विज्ञापन
गाजियाबाद- यूपी गेट पर नारेबाजी करते किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियां अलर्ट, कैमरे की निगरानी में किसान आंदोलन
विज्ञापन

साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली को लेकर जहां किसानों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है वहीं, पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। यूपी गेट पर किसानों की बढ़ती संख्या और 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा के बड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूरा आंदोलन सीसीटीवी कैमरों की जद में है। आंदोलन स्थल पर तीन हजार से अधिक पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार, लखनऊ से आए आलाधिकारी हर पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी किसान समिति के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं। सुरक्षा को लेकर वार्ता कर रहे हैं। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
सुरक्षा को लेकर किसान और पुलिस दोनों सक्रिय
सुरक्षा को देखते हुए किसान और पुलिस दोनों सक्रिय हैं। पुलिस ने जहां कुछ सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं, वहीं, किसान समिति की ओर से भी आंदोलन स्थल के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। आठ-आठ सीसीटीवी कैमरों का एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। अभी तक किसान समिति की ओर से 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। हर गतिविधियों की कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही किसानों की ओर से पांच सौ वॉलंटियर लगाए गए हैं। इन्हें वॉकी टॉकी दिए गए हैं। जिससे वह आपस में एक दूसरे के संपर्क में रहें।
विज्ञापन

किसानों के बीच टुकड़ियों में लगी पुलिस
पुलिस और प्रशासन ने पूर्व में ही आंदोलन को जोन और सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी। भीड़ बढ़ने पर टुकड़ियों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही ब्रज वाहन भी खड़े किए गए हैं। टेंटों और पंडालों की संख्या अधिक होने पर दमकल की गाड़ियां भी कई जिलों से मंगाकर यहां तैनात की गई हैं। बम निरोधक दस्ता भी हर तीन घंटे में आंदोलन स्थल पर जांच कर रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
यूपी गेट पर किसानों से लगातार वार्ता की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं। पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सभी सीमाओं पर भी पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें