फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती मर्सिडीज में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चलती मर्सिडीज में लगी आग
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर चार और छह की पुलिया के बीच में रविवार शाम करीब सात बजे एक चलती मर्सिडीज में आग लग गई। आननफानन में कार से उतरकर कार मालिक और चालक ने जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर चार में सुमेंद्र पाल सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनकी मेरठ रोड पर एक कंपनी है। रविवार शाम को वह अपनी कार से चालक के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वह वैशाली सेक्टर चार और छह की पुलिया के बीच में नहर रोड पर पहुंचे। इस दौरान बोनट से धुआं निकलने लगा। उन्हें लगा कि फॉग है लेकिन धुआं तेज हुआ तो चालक बुद्धेश्वर ने कार सड़क किनारे रोक दी। इसके बाद दोनों कार से नीचे उतरे। राहगीर की मदद से उन्होंने दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया कार पूरी तरह से जल चुकी थी। एफएसओ वैशाली एसएन सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें