फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद-सहारनपुर इलेक्ट्रिक रेल रूट का आज होगा लोकार्पण

Mon, 06 Jun 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर-मेरठ-गाजियाबाद इलेक्ट्रिक ट्रेन रूट का सोमवार को विधिवत लोकार्पण होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु मेरठ में एक समारोह के दौरान इसका लोकार्पण करेंगे। वह मेरठ स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर सुविधा का शिलान्यास भी करेंगे। केंद्रीय मंत्री संजीव कुमार बालियान और वीके सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद-मेरठ रूट पर 19 मार्च 2016 को ही मेमू का संचालन शुरू कर दिया गया था। मुरादाबाद में मुरादाबाद-आनंद विहार और आनंद विहार-मेरठ मेमू सेवा का लोकार्पण किया गया था। तब मेरठ-सहारनपुर के बीच विद्युतीकरण का काम अधूरा था।

अप्रैल में रेलवे ने गाजियाबाद से सहारनपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था। अब रेलवे ने इस योजना का विधिवत लोकार्पण करने की घोषणा की है। नार्दन रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे मेरठ में आयोजित समारोह में इसका लोकार्पण और लिफ्ट व एस्केलेटर का शिलान्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें