फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुलिस चौकी पर पथराव करने पर 53 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो पुलिसकर्मियों से मारपीट का भी आरोप

Thu, 07 Jul 2022 10:04 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

लोनी बॉर्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सेवाधाम पुलिस चौकी इंचार्ज मलखान सिंह ने तहरीर दी है। उसमें लिखा है कि चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चौकी में घुसकर बदतमीजी की। पुलिस की कैप उठाकर बाहर फेंक दी। दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की सेवाधाम पुलिस चौकी के सामने मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे मोनू शर्मा और उनके समर्थकों द्वारा पुलिस चौकी पर बुधवार देर रात पथराव किए जाने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत 45 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का आरोप है कि पथराव के दौरान सेवाधाम पुलिस चौकी का फर्नीचर टूटा और दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट हुई। मौके पर तीन थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई थी।

विज्ञापन


लोनी बॉर्डर थाना अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सेवाधाम पुलिस चौकी इंचार्ज मलखान सिंह ने तहरीर दी है। उसमें लिखा है कि चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चौकी में घुसकर बदतमीजी की। पुलिस की कैप उठाकर बाहर फेंक दी। दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पथराव के दौरान चौकी का फर्नीचर टूट गया। हंगामा बढ़ता देख तीन थानों की पुलिस फोर्स बुलाई गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोनू शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीपांशु शर्मा, दीपा, मोनू का भाई, गनर कैलाश मिश्रा, प्रदीप, एक अन्य और 45 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मोनू शर्मा और उनके कुछ समर्थकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के घर दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये है पूरा मामला

सेवा धाम चौकी क्षेत्र मोनू धाम कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मारपीट में कार्रवाई की मांग को लेकर मोनू शर्मा उर्फ मोनू गुरुजी अपने समर्थकों के साथ सेवाधाम पुलिस चौकी पहुंचे। यहां वह कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने धरने पर बैठे लोगों से उठने को कहा। लेकिन समर्थकों के साथ मोनू गुरुजी धरने से नहीं उठे। कुछ देर बाद समर्थकों द्वारा पुलिस चौकी पर पथराव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें