एनसीआर में फरीदाबाद का इतना पहुंचा एक्यूआई
शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाग बल्लभगढ़ इलाके में हुआ है। यहां महज दो दिन के अंदर ही प्रदूषण स्तर 200 के पार पहुंच गया है। शनिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार फरीदाबाद का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया है। वहीं बल्लभगढ़ का एक्यूआई 216 दर्ज किया गया है। फरीदाबाद में एनआईटी क्षेत्र का प्रदूषण स्तर 296, सेक्टर-11 का 281 और सेक्टर-30 का एक्यूआई 212 दर्ज किया गया है। बल्लभगढ़ के प्रदूषण स्तर में करीब 100 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदूषण की यह स्थिति लोगों में चिंता का कारण बन रही है।