फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई हुआ 308

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आग की लपटों से उठते धुएं ने हवा में जहरीले कण घोल दिए, नतीजतन शाम को जारी हुए बुलेटिन में गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। 24 घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 48 अंकों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यूपीपीसीबी के समीर एप पर शाम चार बजे जारी बुलेटिन में गाजियाबाद का एक्यूआई 308 दर्ज किया गया। पहले स्थान पर दूसरे दिन ग्रेटर नोएडा बना हुआ है, बृहस्पतिवार को वहां का एक्यूआई 313 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह तक गाजियाबाद का एक्यूआई 300 से कम ही रहा, दोपहर 12 बजे लगी आग और उठते धुएं के बाद एक्यूआई में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। अप्रैल माह में यह पहला दिन ऐसा रहा जब एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह से भी एक्यूआई में बढ़ोत्तरी हुई। मापक स्टेशन बीते 24 घंटे का मेरजमेंट लेता है, इस समय के बाद आग की घटना हो गई।
हमेशा की तरह लोनी स्टेशन का एक्यूआई अन्य के मुकाबले अधिक दर्ज किया गया। यहां हालात ऐसे रहे कि बृहस्पतिवार दिन में सड़क से लोग वाहनों के हेडलाइट जलाए हुए दिखे। टूटी सड़क से उठती धूल की वजह से लोगों को परेशानी हुई। लोनी मुख्य स्टेशन का मापक 354 दर्ज किया गया जबकि नए स्टेशन वेद विहार का एक्यूआई भी 327 रहा वहीं इंदिरापुरम का एक्यूआई भी 305 दर्ज किया गया। महज वसुंधरा और संजयनगर का एक्यूआई 300 से कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें