फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पत्नी के समर्थन में निकाला जुलूस, विधायक पर एफआईआर

Sat, 10 Apr 2021 12:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद/मसूरी

सार

  • धौलाना से बसपा विधायक असलम चौधरी ने झंडे-बैनर के साथ डासना-मसूरी में निकाला जुलूस
  • पता लगने पर पुलिस ने लिया संज्ञान, विधायक और उनकी पत्नी के अलावा दर्जनों पर केस दर्ज
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में जुलूस निकालने पर मसूरी पुलिस ने बसपा विधायक असलम चौधरी और उनकी पत्नी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। विधायक की पत्नी वार्ड-10 से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार हैं। आरोप है कि विधायक ने पत्नी के चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को डासना-मसूरी में झंडे बैनर के साथ जुलूस निकाला। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोन एनक्लेन डासना निवासी असलम चौधरी धौलाना विधान सभा क्षेत्र से बसपा के विधायक हैं। उनकी पत्नी नसीम बेगम वार्ड-10 से जिला पंचायत सदस्य पद की उम्मीदवार हैं। बताया गया है कि पत्नी के चुनाव के मद्देनजर विधायक असलम चौधरी ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ डासना और मसूरी में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान जूलूस में 100 से अधिक लोग शामिल थे। 

जुलूस की वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके अलावा अभिसूचना इकाई ने भी उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी थी। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सौ से अधिक लोगों के साथ पार्टी विशेष के झंडे-बैनरों के साथ जुलूस निकालकर आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। लिहाजा विधायक असलम चौधरी और उनकी पत्नी नसीम बेगम के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। जुलूस में शामिल अज्ञात लोगों को भी मुकदमे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मसूरी में जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार सतीश प्रधान ने मतदाताओं के लिए शराब मंगाई थी। इसके अलावा मुरादनगर में भाभी के चुनाव के लिए शराब लाने वाले फौजी को गिरफ्तार किया गया था। उक्त दोनों मामलों के अलावा विधायक द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। आगामी कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें