फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: हेलमेट न पहनने पर गाजियाबाद पुलिस ने काट दिया कार सवार का चालान

Mon, 22 Feb 2021 09:19 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
सुरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद पुलिस का खेल भी निराला है। कार चला रहे व्यक्ति का हेलमेट न लगाने पर 500 रुपये का चालान काट दिया, जबकि चालान पर उनका कार में बैठे हुए फोटो है। पीड़ित को चालान कटने के 10 महीने बाद पता चला, जब चालान घर पहुंचा।

विज्ञापन


नंदग्राम निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह कार का प्रयोग करते हैं। उनके पास एक चालान पहुंचा जो 10 महीने पुराना है। वह कार में बैठे हुए हैं और जो चालान उनके पास आया है, उसमें हेलमेट न पहनने पर 500 रुपये का चालान काटा हुआ है। 

उन्होंने बताया कि चालान में 19 अप्रैल 2020 की तारीख लिखी है। उन्होंने कहा कि जब कार चला रहे हैं तो हेलमेट कैसे पहन सकते हैं। कार चलाते समय तो हेलमेट पहनने का कोई नियम नहीं है। अगर, ऐसा कोई नियम गाजियाबाद की ट्रैफिक पुलिस ने बनाया है तो वह लोगों को जागरूक करें। 
विज्ञापन


इस तरह के चालान कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि चालान को निरस्त किया जाए। वहीं अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले को दिखवाया जाएगा और चालान काटने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें