पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
शालीमार गार्डन बुध बाजार मार्ग पर 74 वर्षीय गोमती यादव के कानों में पड़ी चेन खींचने वाले आरोपी 20 मार्च की रात चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े। इनमें शालीमार गार्डन के गणेशपुरी का रहने वाला मोहम्मद अमन और शहीद नगर निवासी अमन हैं। दोनों के पास से चोरी की बाइक व स्कूटी, महिला के कान से खींची गई चेन और एक युवक से छीना गया मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों ने छिनैती की वारदात करना भी पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 11 मार्च की सुबह करीब सुबह नौ बजे बुजुर्ग गायत्री देवी बाजार से घर लौट रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर कान के झुमकों की चेन खींच ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को रोका गया था। दोनों मोहम्मद अमन और अमन थे। वाहन के कागजात न दिखाए जाने पर संदेह हुआ तब सख्ती से पूछताछ की गई थी।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने करीब सात-आठ दिन पहले 150 फुटा मार्ग पर महिला से छिनैती की थी। वहीं करीब एक माह पहले बजीराबाद मार्ग पर एक युवक से मोबाइल छीना था। दोनों के पास से मिली बाइक व स्कूटी को दिल्ली से चुराया गया था। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों शनिवार को कोर्ट में पेश किए गए और यहां से न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।