फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: गैंगस्टर दंपति गिरफ्तार, दोनों पर 50-50 हजार इनाम; फर्जी एग्रीमेंट पर फ्लैट बेचकर की धोखाधड़ी

Thu, 18 Jul 2024 01:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के कौशांबी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी एग्रीमेंट से फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दंपती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कौशांबी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी एग्रीमेंट से फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी के आरोप में गैंगस्टर एक्ट के वांछित 50-50 हजार रुपये के इनामी दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों काफी लंबे समय से पुलिस से बचकर भाग रहे थे। दोनों के खिलाफ इंदिरापुरम लिंक रोड और गौतम बुधनगर के थानों में धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटील ने बताया कि टीम ने रोशन प्रकाश और उसकी पत्नी रुचिका रंजन निवासी सेक्टर 7 रोहिणी दिल्ली, हाल पता ज्ञान खंड एक को सूचना के आधार पर सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी से गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ इंदिरापुरम कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता गौरव विशाल का आरोप था कि उन्हें 36 लाख रुपए में एक फ्लैट का फर्जी एग्रीमेंट से सौदा किया था जिसकी एवज में उनसे 18 लाख से ज्यादा की रकम हड़प ली थी जबकि बिसरख थाना क्षेत्र में भी सुशांत वशिष्ठ नाम के व्यक्ति से धोखाधड़ी की थी। 

दोनों मामलों में आरोपी दंपती के अलावा कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इंदिरापुरम पुलिस ने 2019 में मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की थी। दस्तावेज और लेनदेन के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार हुई थी जिसमें गिरफ्तारी से लगातार बचने के बाद इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। बाद में उनके कार्यालय से दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित हुआ था। डीसीपी के मुताबिक, दोनों पर गौतमबुद्धनगर और इंदिरापुरम लिंक रोड समेत अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें