फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गाजियाबाद में भी हाई अलर्ट, हिंडन एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 09 May 2025 02:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने टीएचए के सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है। टीएचए की सभी दिल्ली से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हिंडन एयरबेस और सिविल एयरपोर्ट के पास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के अधिकारी लगातार टीएचए के अलग-अलग इलाकों में घूमकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके लिया। इसके बाद से भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इन हालातों के मद्देनजर गाजियाबाद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गाजियाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हिंडन एयरपोर्ट के बाहर पहले के मुकाबले दोगुना सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन समेत गई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने टीएचए के सभी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई है। टीएचए की सभी दिल्ली से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हिंडन एयरबेस और सिविल एयरपोर्ट के पास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस के अधिकारी लगातार टीएचए के अलग-अलग इलाकों में घूमकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी गतिविधि पर नजर बनाए है। 

एडिशनल सीपी ने भी एयरबेस के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दिल्ली की सीमा और उससे सटे इलाकों में पुलिस गश्त तेज करने के साथ ही फोर्स को भी बढ़ाया है। मॉल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। टीएचए में एक प्लाटून पीएसपी को तैनात कर दिया गया है। डीसीपी टीएचए निमिष पाटिल ने बताया कि टीएचए के सभी थानों में 30 क्विक रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया गया है। टीएचए में 30 क्यूआरटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही दमकल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। टीएचए क्षेत्र में 15 वारनेबल स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली से आने और दिल्ली की ओर जाने वाले संदिग्धों की जांच की जा रही है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी करने और संदिग्धों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि अफवाहों पर ध्यान न देकर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। सभी पुलिस चौकी पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जा रहे हैं, इसके साथ ही क्षेत्र में भी चिन्हित स्थानों पर उन्हें लगाया जाएगा।

आतंक पर मिसाइल स्ट्र्राइक से बौखलाया पाकिस्तान
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार और बुधवार क दरम्यानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ढांचों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

पहलगाम हमले का बदला है 'ऑपरेशन सिंदूर'
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और नागरिक संरचनाओं को कोई क्षति व हानि न पहुंचे। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।

भारत ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को किया नाकाम
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार रात को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की। भारतीय सेना ने इस हमले को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के साथ सीमा पर रात में हवाई निगरानी के दौरान अखनूर, सांबा, बारामुल्ला और कुपवाड़ा और कई अन्य स्थानों पर सायरन बजने और कई विस्फोटों की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें