थाना कविनगर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि बुधवार की देर रात टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शताब्दीपुरम स्थित आईडीएल कॉलेज रोड चौराहे के पास एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया।
खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए संजय नगर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इमरान मंसूरी उर्फ मक्खी (20 ) निवासी लोहिया नगर, थाना आदर्श नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में इमरान ने बताया कि उसने अपने साथी सूरज के साथ मिलकर बीते 11 सितंबर 2026 को आर.के. पुरम, गोविंदपुरम क्षेत्र से एक महिला के गले से लगभग 5 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र छीना था।
घटना के बाद उन्होंने मंगलसूत्र को पिघलाकर सोने की टिक्की बना ली थी। घायल बदमाश ने पूछताछ में आरडीसी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो मोबाइल फोन भी झपटने की वारदात को स्वीकार किया है।