फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर से चेन और फूड डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियर से चेन और फूड डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूटा
विज्ञापन

इंदिरापुरम। अभयखंड में बाइक सवार बदमाशों ने साफ्टवेयर इंजीनियर से सोने की चेन लूट ली। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। वहीं, गौड़ ग्रीन चौराहे पर फूड डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल लूट लिया गया।
विज्ञापन

गुड़गांव की एक मल्टीनेशनल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर अंशुक दत्त अभयखंड में परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब दस बजे वह बाजार से सामान लेने गए थे। इसी बीच बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप यह कि पुलिस ने चेन लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है। वहीं, दिल्ली हर्ष विहार निवासी पंकज कुमार फूड डिलीवरी का काम करता है। रात करीब साढ़े दस बजे वह इंदिरापुरम में गौर ग्रीन चौक पर एक ग्राहक को खाना देने गया था। उसका आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे धमकी देकर मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश धक्का देकर फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी है। सीओ अभय मिश्रा ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें