फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा जोन में आज नहीं होगी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा जोन में आज नहीं होगी पानी की आपूर्ति
विज्ञापन

वसुंधरा। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगाजल प्लांट से बृहस्पतिवार को नोएडा और वसुंधरा जोन को सप्लाई नहीं मिलेगी। नोएडा सेक्टर-62 के पास गंगाजल की लाइन लीकेज होने से सिद्धार्थ विहार प्लांट को बुधवार सुबह बंद कर दिया गया। ऐसे में वसुंधरा जोन के लोगों को शाम में पानी के भारी संकट से जूझना पड़ा।
वसुंधरा जोन को सिद्धार्थ विहार गंगाजल प्लांट से सप्लाई मिलती है। नगर निगम का जलकल विभाग वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कॉलोनी के रामप्रस्थ, सूर्यनगर, बृजविहार, रामपुरी और चंदन नगर में गंगाजल की सप्लाई करता है। मगर लोगों का आरोप है कि बुधवार को तमाम इलाकों में गंगाजल की सप्लाई नहीं हुई। वैशाली निवासी नंद कुमार नेगी का कहना है कि गंगाजल सप्लाई बंद होने के बावजूद जलकल की तरफ से पानी की आपूर्ति नहीं की गई। ऐसे में लोगों को जरूरी काम पूरे करने के लिए बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ा। इसी तरह इंदिरापुरम के लोगों को भी गंगाजल की कम सप्लाई की गई। यहां इलाके में रहने वाले कुलदीप कुमार का आरोप है कि जीडीए ने गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने के बावजूद समाधान के लिए ध्यान नहीं दिया। इस वजह से लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा 62 के पास गंगाजल लाइन में लीकेज
गंगाजल प्लांट के परियोजना प्रबंधक ब्रह्मानंद का कहना है कि नोएडा सेक्टर-62 के पास गंगाजल की लाइन में लीकेज हो गया था। इस बारे में मालूम होने के बाद कर्मचारियों को लीकेज तलाशने के लिए लगा दिया गया था। हालांकि, अभी लीकेज पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाया है। स्थाई समाधान के लिए थोड़ा और समय लग सकता है। ऐसे में लोगों को जल्द से जल्द आपूर्ति देने का पूरा प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें